एटा, मार्च 30 -- मेडिकल कालेज में पांचवे फ्लोर स्थित मेडिसिन वार्ड में धुमरी निवासी दिव्यांग मरीज विजय सिंह हर आने-जाने वाले से फेफड़े में डली हुई नली निकलवाने को गुहार लगा रहा है। जबकि चिकित्सक उसको अलीगढ़, आगरा, सैफई जाने के लिए कह रहे हैं। मेडिसिन वार्ड में भर्ती दिव्यांग मरीज विजय सिंह ने बताया कि 11 मार्च को वह सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती हुआ। जहां पर तीसरे फ्लोर स्थित सर्जरी वार्ड में उसके फेफड़े में यह कहते हुए नली डाल दी गई हवा और पानी भरा हुआ है। उसे करीब 20 दिन हो गये हैं। उसके फेफड़े में नली पड़ी हुई है। अब उसको सांस लेने की दिक्कत नहीं हो रही है। वार्ड में वह भर्ती है। साथ मौजूद परिजनों ने बताया कि जब चिकित्सक से फेफड़े की नली निकालने को कहते हैं। तब वह आगरा-अलीगढ़, सैफई ले जाने की कह देते हैं। नली नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.