धनबाद, जून 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद की ओर से शुक्रवार को आईटीआई गोविंदपुर में भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। नटजेन कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड पश्चिम बंगाल की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। भर्ती कैंप में कुल वैकेंसी 1500 (750 पद महिलाओं के लिए) के मुकाबले 51 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सहायक निदेशक नियोजन धनबाद पदमा कुमारी ने बताया कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद की ओर से समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप का आयोजन कर निबंधित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। रोजगार के अवसर से जुड़ने के लिए स्थानीय उम्मीदवार रोजगार पोर्टल https://jharniyojan.jharkhand.gov.in में अपना निबंधन स्वयं अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद में उपस्थित होकर कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- भर्...