भर्ती कैंप में 50 छात्र-छात्राओं के बीच नियोजन/भर्ती पत्र वितरित
देवघर, सितम्बर 1 -- देवघर। एएस कॉलेज देवघर के प्लेसमेंट सेल और जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर देवघर के तत्वावधान में मंगलवार को भर्ती कैंप -2026 का आयोजन किया गया। इस भर्ती कैंप में 80 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। इस दौरासन नियोजनकर्ता दो कंपनियां क्रमशः क्लाइंटेला सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड जसीडीह तथा टेकरीवाल मोटर्स देवघर द्वारा 50 छात्र-छात्राओं के बीच नियोजन/भर्ती पत्र वितरित की गई। इस संबंध में एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि आने वाले महीनों में भी कॉलेज द्वारा भर्ती /नियोजन कैंप आयोजित कराई जाएगी। भर्ती कैंप को सफल बनाने में कॉलेज प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. जानकी नंदन सिंह, कार्यालय प्रभारी धीरेन्द्र राय तथा जिला नियोजनालय देवघर के चंदन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.