धनबाद, मई 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़ में शुक्रवार को भर्ती कैंप का आयोजन हुआ। तीन कंपनियों में 170 पदों के लिए आयोजित भर्ती कैंप में 75 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने 25 अभ्यर्थियों को चयन का ऑफर लेटर दिया। नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने आवेदकों को नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। भर्ती कैंप में स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न रिक्तियों, सेवा शर्तो के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति- पत्र का वितरण किया गया। मौके पर कंचन माला किस्कू, जय प्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार, प्रशांत गोयल व विवेक साव समेत अन्य सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.