रांची, जुलाई 20 -- खूंटी, संवाददाता। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर की ओर से सोमवार को भर्ती कैंप आयोजित किया गया। कैंप में पांच नियोजक संस्थानों ने भाग लिया, जबकि 52 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। भर्ती कैंप में पानीट एलुमनी रीच फॉर झारखंड फाउंडेशन, रांची, मारुति मॉड मोबिल्स, खूंटी और जन शिक्षण संस्थान, खूंटी ने कुल 15 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। कैंप में जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, युवा पेशेवर (वाईपी) दीपक कुमार वर्मा, विभिन्न नियोजक संस्थानों के प्रतिनिधि तथा जिला नियोजनालय के अधिकारी एवं ...