लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। धर्मान्तरण मसले को लेकर केजीएमयू में बवाल मचा है। इसकी वजह से केजीएमयू के दूसरे जरूरी काम प्रभावित हैं। अब केजीएमयू प्रशासन फिर से व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गया है। गैर-शैक्षणिक नियमित पदों की भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का एक मौका देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 27 जनवरी को अपने दस्तावेज सत्यापित करा सकेंगे। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि 207 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 14 नवंबर को हुई थी। 29 नवंबर को इसकी लिखित परीक्षा हुई थी। 29 नवंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। 27 जनवरी को टेक्नीशियन रेडियोलॉजी, फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए दोबारा सत्यापन का मौका दिया जा रहा है। जो अभ्यर्थी सत्यापन से छूट गए या अधूरा सत...