प्रयागराज, सितम्बर 8 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में बाद में बैक पेपर देकर बीटीसी उत्तीर्ण करने वाले चार शिक्षकों को राहत देने से इनकार कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भर्ती की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी के पास निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है। इसके बाद में हासिल की गई योग्यता से पिछली तारीख से पात्रता पैदा नहीं हो सकती। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चार सहायक अध्यापकों की याचिका खारिज करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया के 30 अप्रैल 2025 और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के 29 मई 2026 के आदेश को बरकरार रखा।बलिया में नियुक्ति मिली और लंबे समय तक सेवा भी की याचियों ने 2019 की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। उनका कहना था कि आवेदन करते समय उन्होंने अपने अंकों...