बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत रुदौली पंचायत के भरौल गांव से कोठीघाट नैपुर बहरामपुर व मंसूरचक बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में बनी पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए हादसे का सबब बनी हुई है। सड़क पर बनी इस पुलिया की खाई खाशकर साइकिल व मोटरसाइकिल सवार लोगों के लिए मौत का कुआं सा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान करीब 10 लाख रुपए लागत से इस सड़क में सालभर पूर्व ही पुलिया का निर्माण कराया गया था। निर्माण के करीब छह माह बाद ही यह पुलिया धंसकर खाई में तब्दील होने लगी थी। धीरे-धीरे पुलिया की खाई बड़ी होती गई और वर्तमान में इस पुलिया का करीब 80% भाग सड़क पर गहरी खाई में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क से गुजरने वाले राहगीर अक्सर पुलिया की खाई में गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ...