कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी शालू उर्फ सल्लू की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं रही। बताया जा रहा है कि उसने पहली बार ही ऐसा कदम उठाया, जिसने न केवल एक महिला की जान ले ली, बल्कि दो परिवारों की खुशियां भी छीन लीं। जिस मंजू वर्मा का वह विश्वास जीत चुका था और परिवार का सदस्य जैसा बन गया था, उसी महिला की हत्या कर उसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। लालच में आकर की गई इस वारदात के बाद अब उसके हिस्से में सिर्फ पछतावा और आंसू ही बचे हैं। मंजू वर्मा की हत्या से जहां उनका परिवार पूरी तरह बिखर गया है, वहीं अभियुक्त सल्लू का घर भी तबाह हो गया। यह भी पढ़ें- हत्या और लूटकांड के खुलासे के बाद भी बनवारी नगर में दहशत कायम उसके परिवार में वृद्ध मां, बहन, पत्नी और डेढ़ माह का मासूम बेटा है। मासूम अभी इतना छोटा है कि उसे यह...