भव्या सुकेजा, जून 1 -- सीबीएसई के डिजिटल मूल्यांकन यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर मचा घमासान अब थमता नजर नहीं आ रहा है। छात्रों और अभिभावकों के बढ़ते गुस्से के बीच अब देश के जाने-माने डॉक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. साइिएक एबी फिलिप्स ने भी इस पूरे सिस्टम पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर डॉक्टर फिलिप्स को 'द लिवर डॉक' के नाम से जानते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस नए विवाद के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था से उनका भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। डॉ. फिलिप्स ने पैरेंट्स को एक बेहद चौंकाने वाली सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को सीबीएसई स्कूलों में भेजना बंद करें और इसके बजाय इंटरनेशनल बोर्ड (IB) या कैंब्रिज सिलेबस की तरफ रुख करें।लिवर डॉक का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा डॉ. साइिएक एबी फिलिप्स ने सोशल मीडिय...