श्रावस्ती, फरवरी 16 -- श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी के क्रम में रविवार रात अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व तस्करी की रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय पुलिस टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर गुलरा फटवा निवासी साबिर पुत्र मोहम्मद गनी को एक भरुही बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.