हापुड़, फरवरी 12 -- क्षेत्र के गांव नयागांव में गाली गलौज की समस्या का निस्तारण करने के लिए रखी पंचायत में पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसके साथ गांव निवासी व्यक्ति आए दिन गाली गलौज करता है। इसको लेकर गांव के गण मान्य लोगों के द्वारा गांव में समझौते के लिए पंचायत रखी गई थी। पंचायत में वार्ता के दौरान आरोपी पक्ष भड़क गए और उसको भरी पंचायत में जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.