झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। मौसम मंगलवार की मांनिंद चाल चला। बुधवार को भी अधिकतम पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। सूरज के तेवरों ने गांवों से शहर तक झुलसा दिए। भरी दुपहरी तपिश, गर्म हवाओं के थपेड़े और टनटनाती धूप ने झांसीवालों को हालत खराब कर दी। भरी दुपहरी कूलर-पंखे पस्त दिखे। पूर्वानुमान के मुताबिक न तो बादलों ने झपकी और न ही बूुंदाबांदी हुई। इससे इतर मौसम दिन भर झुलसाता रहा। बुधवार सुबह 5.42 बजे सूर्योदय के साथ ही सूरज ने तपिश का एहसास कराया। मॉर्निंग वॉक और वर्जिश को निकले बंदों को धूप परेशान करने लगी। फिर घंटे-दर-घंटे सूरज के तेवर तल्ख हुए। यह भी पढ़ें- रिवाइज : सूर्य उगल रहा आग, पारा 42 के पार पहुंचा 9.30 बजते ही धूप ने किनारा करने पर मजबूर कर दिया। हालात यह थे कि सब्जी मंड़ियों में आढ़तियों का बुरा हाल हुआ। खरीदार बेकल थे। 11.30 बजते ही ल...