अमरोहा, अप्रैल 28 -- रुपये लेने के बाद भी मुकदमे में पैरवी नहीं करने का आरोप लगाते हुए महिला वादकारी ने भरी अदालत में मंगलवार दोपहर बाद अपने वकील के सिर पर फूंकनी दे मारी। वकील लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मची अफरातफरी के बीच यहां मौजूद वकीलों ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में ब्याही पुष्पा देवी पति टीकाराम से अनबन के बाद अपने मायके कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल में रह रही है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन पर बढ़ी सियासी रार, पुतला दहन से गरमाई सपा-भाजपा राजनीति पुष्पा ने स्थानीय मुंसिफ कोर्ट में मारपीट आदि का मुकदमा डाल रखा है। मुकदमे की पैरवी के लिए पुष्पा ने मल्लवाली डगरौली निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.