बक्सर, जून 20 -- पेज पांच के लिए --- गंभीर भरियार बाजार में बैंकिंग सुविधा बहाल होने की जगी उम्मीद बैंकिंग सुविधा बहाल होने से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति चक्की, एक संवाददाता।

भरियार बाजार में बैंकिंग सुविधाएं चंदा पंचायत के भरियार बाजार में उन्नत बैंकिंग सुविधा और व्यवसायिक विकास की संरचना स्थापित करने की मांग को प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया गया है। बिहार सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता लालू तुरहा ने 21 मई 2026 को वित्त विभाग को आवेदन देकर भरियार बाजार में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी। आवेदन में क्षेत्र की बढ़ती आबादी, व्यापारिक गतिविधियों व ग्रामीणों की बढ़ती बैंकिंग जरूरतों का उल्लेख क...