पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। भरा पचपेड़ा में आबाद गरीबों को उजाड़ने के मामले में भाकपा माले के नेताओं ने एडीएम न्यायिक रोशनी यादव से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की गई। भरा पचपेड़ा में आबाद भूमिहीनों के घरों पर बुलडोजर कार्यवाही और उन्हें वहां से उजाड़ने की दी जा रही धमकी के मामले मे पीडित परिवारों से मुलाक़ात के बाद भाकपा माले नेताओं ने डीएम, एडीएम से मुलाक़ात की और भरा पचपेडा के गरीबों के सम्बंध में चार सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। भाकपा माले ने मांग की है कि भरा पचपेड़ा में आबाद गरीबों को दूसरी जगह बसाये बगैर न उजाड़ा जाये। सभी आबाद परिवारों को आबादी के लिए कम से कम पांच डिस्मिल जमीन, उस पर आवास, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, व दो लाख रूपये विस्थापन छतिपूर्ति मुआवजा दिया जाये। भाकपा माले जिला सचिव देवाषीश राय ने कहा कि बिना नोटिस ...