भरावन में निकाली गई संत रविदास कलश यात्रा
हरदोई, अगस्त 25 -- अतरौली। क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ नें संत रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली कलश यात्रा। संत रविदास कलश यात्रा मुड़ियाखेड़ा गांव से होकर जंगली शिव महादेव मन्दिर तक निकाली गई और मन्दिर प्रांगण में पुष्पांजलि की गई। समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और मानवता के सन्देश को घर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु संतरविदास जी की कलश यात्रा निकाली गई। और बताया सामाजिक समरसता को बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। संत रविदास की 650वीं जयंती पर मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह चौहान, अरविन्द बाजपेई, अनिल गिरी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.