मेरठ, मई 31 -- एमएलसी श्रीचंद शर्मा द्वारा अपनी निधि से भराला गांव स्थित तीन स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगवाई। लाइटें लगने से ग्रामीणों को अंधेरे से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने एमएलसी का आभार व्यक्त किया। भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने बताया कि एमएलसी श्रीचंद शर्मा को मांग पत्र सौंपकर हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग की गई थी। जिस पर शिक्षक स्नातक विधायक ने बीपी इंटर कालेज खेल मैदान, पीपलेश्वर महादेव मंदिर और मलखान सिंह भारद्वाज कॉलेज पर हाईमास्ट लाइट स्थापित कराई गई। इस दौरान नीतीश सिवाच, आयुष विहान, सतबीर सिंह, निखिल सिवाच, मनीष सिवाच, संदीप विहान, अंकित विहान, अवनीश शर्मा, बादल शर्मा, शोयब, गौरव शर्मा, सूरज शर्मा, अजय शर्मा, दीपक सिवाच आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...