भराला की महिलाओं से नकदी-जेवर ठगकर सुनार फरार
मेरठ, मई 16 -- भराला गांव में ज्वेलर्स की दुकान करने वाले सर्राफ ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को नगदी और गहने दोगुने करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोपी सर्राफ ठगी कर मकान का ताला लगाकर फरार हो गया। ठगी का अहसास होने पर थाने पहुंची पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने पर दी तहरीर में भराला गांव निवासी शायरा बानो ने बताया कि गांव निवासी बिट्टू के मकान में एक सर्राफ किराए पर आकर रह रहा था। सर्राफ ने अपना नाम परतापुर निवासी अजय सोनी बताते हुए महिलाओं से संपर्क कर गहने और नगदी को डबल करने की बात कहता रहा। सर्राफ ने उसे भी 20 तोले चांदी और 15 हजार रुपये डबल करने का लालच दिया था। इसी तरह प्रीति ने 16 तोले चांदी और सोने गिरवी रखकर करीब 13 हजार रुपये दिए थे। सुमन ने 64 हजार रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.