बागेश्वर, अप्रैल 28 -- बागेश्वर। जिले के जंगलों में आग लगने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात से भराड़ी बाजार के पार के जंगल सुलग रहे है। इसके अलावा जिला मुख्यालय से लगे कठायतबाड़ा का जंगल भी जल गया। क्षेत्र के लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग ने मौके पर पहुंचकर कठायतबाड़ा के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया, लेकिन भराड़ी के पास का जंगल जलता रहा। आग के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। यह भी पढ़ें- मल्ता और सिमार के जंगलों में लगी आग पर काबू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...