चतरा, अगस्त 26 -- चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस ने सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातू गांव के टोला चोरबोरा में 25 अगस्त को छापेमारी कर एक भराठी बंदूक और चोरी की चार बाईक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासियातू गांव निवासी जेठू गंझू के पुत्र मुकेश गंझू के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़े गिरोह के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। गिरोह में लातेहार और रांची जिले के भी कुछ अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मही नदी में दिखा घड़ियाल,लोगों में दहशतपुलिस की कार्रवाई एसपी अनिमेष नैथानी ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातू गांव में मुकेश गंझू के पास चोरी की मोटरसाइकि...