देवरिया, जनवरी 7 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के भरहेचौरा में छोटी गंडक नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कर दिए। इस पुल के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बिहार जाने में काफी सहूलियत होगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया के प्रयास से इस पुल के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। भरहेचौरा गांव के सामने छोटी गंडक घाट पर लंबे अरसे से क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह पुल बनवाने की मांग शासन से कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया की पहल पर पिछले वर्ष सेतु निगम विभाग ने इस पुल का स्टीमेट तैयार किया था। विधायक के प्रयास से 24 करोड़ 99 लाख की लागत से टू-लेन पुल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इसके लिए मंगलवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.