फतेहपुर, जून 28 -- फतेहपुर। ग्राम औद्योगिक इंटर कॉलेज अशोक नगर भरसावा में प्रबंध समिति की वार्षिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के निजी कोष से नवनिर्मित विद्यालय मुख्य गेट से लेकर विद्यालय बिल्डिंग तक बनी सीसी रोड का भव्य लोकार्पण हुआ। प्रबंध समिति के अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्र ने संपन्न किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक योगेश चंद्र अवस्थी, उप प्रबंधक लक्ष्मी शंकर दीक्षित, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला और प्रबंध समिति सदस्य प्रभात शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य बेचन राम जी सरोज, प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्य और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- वित्तीय अनियमितता की जांच को लेकर कमेटी का गठन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...