प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- विकास खंड सांगीपुर के प्राथमिक विद्यालय आमीशंकर पुर में सरैया साल्हापुर निवासी चन्द्रभवन सरोज का बेटा शशांक कक्षा पांच का छात्र है। शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन करने के बाद वह पानी पीने के लिए स्कूल में लगी टोटी के पास गया था। टोटी खोलने से पहले ही दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ी। यह देख रहे शिक्षकों ने आननफानन उसे मलबे के नीचे से निकाल कर सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे लेकर सलोन चले गए। जहां एक्सरे कराने के बाद छात्र का पैर टूटने की पुष्टि की गई। इसके बाद शशांक को सलोन में भी इलाज के लिए भर्ती करा दिया। इस बाबत बीईओ बजरंगी लाल मौर्य ने बताया कि मुझे दीवार गिरने और छात्र के घायल होने की जानकारी नहीं है। शनिवार को प्रकरण की जानकारी कर ...