बागपत, फरवरी 27 -- छपरौली। क्षेत्र के गांव कुरडी गांव में चौपाल की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय पंचायत घर में बच्चे नहीं खेल रहे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाने के कारण केवल छह माह बाद ही दीवार गिर गई। उन्होंने जांच की मांग की है। क्षेत्र के कुर्डी गांव में हरिजन चौपाल की दीवार पांच लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनवाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि दीवार बनाते समय भी ठेकेदार की शिकायत गांव प्रधान व डीपीआरओ से की गयी थी, लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत को अनसुना कर दिया। खामियाजा भुगता और गुरुवार कि देर सायं दीवार भरभरा कर गिर गई। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर में सायं के समय सभी मौहल्ले के बच्चे खेलते हैं। देर सायं होने के कारण बच्चे खेलने के बाद अपने घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.