भरनो से कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना
गुमला, अगस्त 3 -- भरनो। सावन माह के पहले सोमवार को भरनो प्रखंड से अलग-अलग कांवरियों के जत्थे बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुए। यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं ने भरनो बस्ती स्थित विष्णु मंदिर, देवी मंडप और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरेंगे। इसके बाद पैदल यात्रा करते हुए बाबाधाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु वासुकीनाथ, तारापीठ और रजरप्पा के दर्शन कर वापस लौटेंगे। रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर गौतम मिश्रा, रिंकू केशरी, विकास यादव, रंजीत कुमार, कन्हैया केशरी, मनोहर सिंह, शुभम केशरी, गोल्डी केशरी, अमित केशरी, विकास केशरी, संतोष केशरी, विश्वनाथ बड़ाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.