गुमला, मार्च 30 -- भरनो प्रतिनिधि प्रखंड के वनटोली गांव में पिछले एक महीने से खराब पड़े सौ केवीए ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई। बिजली विभाग की टीम ने खराब ट्रांसफार्मर को खोलकर गुमला भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।वनटोली गांव का ट्रांसफार्मर करीब एक महीने पहले जल गया था। जिसके बाद पूरे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से हिंदुस्तान में प्रकाशित किए जाने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और टीम गांव पहुंचकर ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की। ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल होने की उम्मीद जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...