भरनो में 9वीं-11वीं के छात्रों की घटती उपस्थिति से प्राचार्य चिंतित
गुमला, अप्रैल 4 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल भरनो और प्लस टू हाई स्कूल तुरीअम्बा में कक्षा नवम और 11वीं के छात्रों की घटती उपस्थिति को लेकर प्राचार्य काफी चिंतित हैं। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद इन कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति घटकर मात्र 40 से 50 प्रतिशत रह गई है।प्लस टू हाई स्कूल भरनो की प्राचार्या वरदानी टोप्पो और तुरीअम्बा स्कूल के प्राचार्य बलबीर तिग्गा ने बताया कि परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे हैं। जब छात्रों से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब तक रिजल्ट नहीं निकलता,तब तक स्कूल आने की जरूरत नहीं समझते।प्राचार्या वरदानी टोप्पो ने बताया कि रिजल्ट कभी भी आ सकता है,लेकिन पढ़ाई निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कक्षा नवम और 11वीं के छात्रों के लिए यह समय बेहद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.