गुमला, दिसम्बर 8 -- भरनो। भरनो-परवल मुख्य मार्ग पर हेडटोली के समीप साइकिल से गिरने से सती टोली निवासी दस वर्षीय गंगा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। गंगा हेडटोली प्राथमिक स्कूल की पांचवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को वह स्कूल नहीं जाकर साइकिल से घूमने निकल गया था। घर लौटते समय गंगा साइकिल से गिरकर अचेत हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत सीएचसी भरनो पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...