गुमला, जून 29 -- भरनो। प्रखंड की दक्षिणी भरनो पंचायत अंतर्गत डाईर जतरा टांड़ में 21 पड़हा समिति भरनो के तत्वावधान में मंगलवार, 30 जून को हुल दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 पड़हा राजा मुकेश उरांव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुल सभा के साथ होगा। इस दौरान हुल आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना व प्रार्थना-विनती भी की जाएगी। इसके बाद डाईर जतरा टांड़ से भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें 21 पड़हा समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न गांवों के ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- 40 गांवों की भागीदारी के साथ 30 जून को मनाया जाएगा वृहत हुल दिवस यह भी पढ़ें- दुमका से हूल द...