भरनो में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, चालक फरार
गुमला, जून 10 -- भरनो, प्रतिनिधि। असरो पेट्रोल पंप के समीप सोमवार रात करीब नौ हुए सड़क हादसे में भरनो प्रखंड के दूड़िया गांव निवासी 52 वर्षीय काशी महतो की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार काशी महतो तीन दिन पूर्व असरो स्थित राजेश ढाबा में काम करने आया था और वहीं कार्य कर रहा था। सोमवार रात भोजन करने के बाद वह सड़क किनारे टहल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बेड़ों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।इधर, हादसे की खबर मिलते ही दूड़िया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.