गुमला, अप्रैल 5 -- भरनो। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केसरी की 69 वर्षीय माता मधु देवी का देर रात आकस्मिक निधन हो गया। वह सिमडेगा जिले के तमड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह पार्थिव शरीर भरनो लाया गया और कमलपुर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। धार्मिक प्रवृत्ति की मधु देवी के निधन से क्षेत्र में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...