गुमला, जून 21 -- भरनो। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों, थाना परिसर तथा विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों,कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और योग के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग को अपनाने की अपील की। योग दिवस के अवसर पर लोगों ने स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- योग को दिनचर्या में अपनाने की अपील यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और अवकाश के बीच विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग से स्वस्थ जीवन का संदेश,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...