गुमला, मार्च 19 -- भरनो। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ हुआ। कलश स्थापना और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय इस पावन पर्व की शुरुआत होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।बस्ती बाजार टांड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर और हरिजन मुहल्ला स्थित श्रीदुर्गा मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत कलश स्थापना की गई। दोनों मंदिरों में आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोपण कर नवरात्र का विधिवत शुभारंभ कराया गया।नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।विष्णु मंदिर में आचार्य अव...