गुमला, दिसम्बर 24 -- भरनो। भरनो थाना क्षेत्र के पंडकी टोली में मंगलवार दोपहर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दोस्त के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आताकोरा पंचायत के मकरा गांव निवासी धर्मेंद्र उरांव (29 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र उरांव अपने दोस्त पंडकी टोली निवासी चमरा उरांव के घर अक्सर आता-जाता था। वह पिछले तीन दिनों से उसी गांव में रह रहा था और चमरा उरांव के घर में इधर-उधर घूमता रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का अधिक सेवन करता था। घटना के समय उसका दोस्त घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।घटना की सूचना पर परिजनों को अवगत करा दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.