गुमला, अप्रैल 16 -- भरनो, प्रतिनिधि । एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर मलगो मोड़ के समीप बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सिसई झटगीटोली निवासी 24 वर्षीय सुकरा उरांव और 21 वर्षीय प्रशांत टोप्पो सवार थे,जो भरनो के गौरटोली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर उसी समारोह से लौट रहे सिसई के कामता गांव निवासी 24 वर्षीय मनोज उरांव, 55 वर्षीय सुभाष उरांव और 36 वर्षीय करमचंद उरांव सवार थे।मलगो यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.