गुमला, दिसम्बर 10 -- भरनो, प्रतिनिधि। बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को प्रखंड स्तरीय एमडीएम स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चावल वितरण,एमडीएम एसएमएस अपडेट, छात्र उपस्थिति, पोषण वाटिका, गैस सिलिंडर उपलब्धता, रसोइया-संयोजिका से संबंधित मुद्दों और बच्चों के स्वास्थ्य जांच सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कमेटी सदस्यों ने बताया कि कई बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र समय पर नहीं बन पा रहा है, जिसके कारण उनका आधार कार्ड बनने में बाधा आ रही है। इस समस्या को प्राथमिकता से हल करने की मांग की गई। बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीआरसी कार्यालय डेटा संग्रह कर शीघ्र उपलब्ध कराए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा कि स्कूलों से जुड़े किसी भी प्रकार के मामले आने पर उसका त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.