गुमला, जून 14 -- भरनो। प्रखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों ने खेतों की जुताई शुरू कर दी है,लेकिन अब तक धान, मड़ुवा, उड़द और मक्का के बीज का वितरण कृषि विभाग और लैंप्स द्वारा नहीं किया गया है। इससे किसान मायूस हैं और लगातार लैंप्स, कृषि कार्यालय एवं बीटीएम कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।कृषि पदाधिकारी अंशुल टोप्पो और बीटीएम शशि शमा खलखो ने बताया कि जिला स्तर से अभी तक बीज प्रखंड को उपलब्ध नहीं कराया गया है। बीज की आपूर्ति होते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण सह कर्मशाला में किसानों को खरीफ फसल पर दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...