गुमला, अप्रैल 22 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में बुधवार को बैठक आयोजित कर प्रखंड में पेयजल समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कनीय अभियंता रितेश कुमार और प्रखंड कॉर्डिनेटर रूपधारी साहू ने की। बैठक में पेयजल संकट के त्वरित समाधान और स्वच्छता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण कई गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में किसी भी गांव,टोला या मुहल्ले में चापानल या जलमीनार खराब होने की स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देने का निर्देश दिया गया,ताकि अविलंब मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की जा सके। यह भी पढ़ें- जल संकट से निपटने के लिए 24x7 नियंत्रण कक्ष का गठन उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.