भरनो में पेड़ से टकराई अनियंत्रित हाइवा, केबिन में फंसा चालक सुरक्षित निकाला गया
गुमला, मई 13 -- भरनो, प्रतिनिधि। जिले के भरनो भरनो थाना क्षेत्र के कुसुमबाहा-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित फुटकल पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में दबकर बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसआई मंटू चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- नाली का स्लैब तोड़ हाइवा नाली में घुसा, कोई हताहत नहीं घायल चालक की पहचान सिंगरौली गांव निवासी 22 वर्षीय अजीत गोप के रूप में हुई है। उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.