गुमला, दिसम्बर 26 -- भरनो। द. भरनो पंचायत के डाईर जतरा टांड़ में शुक्रवार को 21 पड़हा समिति भरनो की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता पूर्व मुखिया मुकेश उरांव और ग्राम प्रधान तेतरा पहान ने की। विभिन्न गांवों से सामाजिक युवाओं और पड़हा व्यवस्था के समाजसेवकों ने इस बैठक में भाग लिया। पूर्व मुखिया मुकेश उरांव ने सामाजिक अगुवाओं को पारंपरिक पड़हा व्यवस्था को मजबूत करने और आदिवासी समाज की परंपरा, कला, संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान तेतरा पहान ने पेशा कानून के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी में डाईर जतरा टांड़ में भरनो के लिए विशेष सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर पड़हा अध्यक्ष लधुवा उरांव, पूर्व मुखिया सूरजमनी उरांव, पूर्व उपप्रमुख एतवा उरां...