गुमला, मई 29 -- भरनो। प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में भरनो पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चांहो थाना क्षेत्र के बालसोकरा निवासी 23 वर्षीय हदीश अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग 22 मई को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी मिली कि बालसोकरा निवासी हदीश अंसारी उसे अपने साथ ले गया है। इसके बाद किशोरी के पिता ने बुधवार को भरनो थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।मामला दर्ज होते ही पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर थाना लाया गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल जांच और न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे परिजनों को स...