गुमला, फरवरी 15 -- भरनो। प्रखंड के स्कूल चौक स्थित सोनालिका ट्रैक्टर्स शोरूम का रविवार को समाजसेवी भोला केशरी, किशोर साहू और कंपनी के स्टेट हेड विनय सिंह ने फीता काटकर व विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। शोरूम संचालक मुनेश्वर साहू ने बताया कि यहां ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को किस्तों की सुविधा मिलेगी तथा सर्विस की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी। अब किसानों को सिसई, बेड़ों, रांची या गुमला नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हरि शंकर शाही, नारायण साहू, राजकुमार गुप्ता, संजय बड़ाइक, शेखर चंद्र अधिकारी और बिहारी लाल अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...