गुमला, दिसम्बर 5 -- भरनो, संवाददाता । जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कृष्णकांत मिश्रा ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीबी तथा कुष्ठ उन्मूलन से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की और टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 तथा टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत भरनो प्रखंड में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। डॉ.मिश्रा ने विशेष रूप से उन पंचायतों की प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया,जो अभी तक निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं। संबंधित पदाधिकारियों -कर्मियों से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दुर्गेश,बीपीएम रविंद्र कुमार,ब्लॉक अकाउंट मैनेजर जावेद हसन,डीडीएम सबीया मिंज,एसटीएस युगल किशोर साहू, संगणक फहीम चौधरी, डेटा एंट्री ऑपरेटर मन...