गुमला, अप्रैल 3 -- भरनो। दक्षिणी भरनो पंचायत भवन के सभागार में शुक्रवार को जेठ जतरा की तैयारी को लेकर 21 पड़हा समिति भरनो की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता पूर्व मुखिया मुकेश उरांव व पड़हा समिति अध्यक्ष लधूवा उरांव ने की। इसमें विभिन्न गांवों से सामाजिक अगुवा, बुद्धिजीवी और समाजसेवी शामिल हुए।बैठक में पारंपरिक पड़हा व्यवस्था को मजबूत बनाने और जेठ जतरा को भव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा हुई। पूर्व मुखिया मुकेश उरांव ने कहा कि जेठ जतरा के साथ रात्रि में रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अभी से तैयारी में जुटने और समाज को संगठित करने की अपील की। बैठक में बिरसा उरांव, सुरेश उरांव, मनसा उरांव, बप्पी उरांव, विष्णु उरांव, गोदो उरांव, जीबु लोहरा, रोहित उरांव, शनि उरांव, चंद्रदेव उरां...