गुमला, अप्रैल 27 -- भरनो। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो की अध्यक्षता में जनवितरण दुकानदारों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछले निर्णयों की समीक्षा करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने चना दाल और ग्रीन कार्ड के तहत खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने वाले डीलरों पर नाराजगी जताई और कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सभी डीलरों को समय पर खाद्यान्न उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित डीलरों को स्पष्टीकरण जारी किया गया। साथ ही सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया गया।पदाधिकारी ने डीलरों के क्लोजिंग बैलेंस में आ रही विसंगतियों को जल्द दूर करने की बात कही। यह भी पढ़ें- धीमी प्रगति वाले प्रखंडों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.