गुमला, मई 13 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथियों के गांवों में घुसने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार रात हाथियों ने जतरागढ़ी और सुपा टंगराटोली गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार जतरागढ़ी गांव निवासी झिरगा उरांव के मिट्टी के घर को देर रात जंगली हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घर की दीवार और छप्पर तोड़ते हुए अंदर रखे कई जरूरी सामानों को नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान परिवार के लोग किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटनाएं वहीं दूसरी घटना सुपा टंगराटोली गांव में हुई। जहां हाथी ने कच्चू उरांव के मिट्टी के घर को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी घर में घुस गया और वहां रखा करीब पांच क्विंटल धान चट ...