गुमला, अप्रैल 6 -- भरनो। भरनो में चोरों ने रविवार रात करीब नौ बजे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा के घर के बाहर खड़ी पैशन प्रो बाइक चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार बाइक लेको टोली निवासी झामुमो कार्यकर्ता अनिल उरांव की थी। वह बाइक घर के बाहर खड़ी कर जॉनसन बाड़ा व अन्य साथियों के साथ किसी काम से बस्ती गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। घटना की सूचना अनिल उरांव ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...