गुमला, नवम्बर 18 -- भरनो, प्रतिनिधि । भरनो थाना क्षेत्र के लेकोटोली निवासी संदीप आईंद उर्फ मुन्ना की 32 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी ने सोमवार देर रात अपने घर में पंखे से दुपट्टा बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब नौ बजे की है। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका की रात में पति मुन्ना के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में पूनम ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे में दुपट्टा लगाकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर में पति और उसकी दो वर्षीय बेटी मौजूद थी। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने तक पूनम की मौत हो चुकी थी। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। उसका यह दूसरा लव मैरिज था। पहले पति से उसके दो बेटे हैं,जो अपने पिता के साथ रहते हैं। हादसे ...