गुमला, जून 21 -- भरनो। थाना क्षेत्र के अम्बोआ गांव में रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी और होश में लाया। युवक ने अपना नाम सागर पहान (25वर्ष) बताया और कहा कि वह खूंटी जिले के पुटमगड़ा गांव का निवासी है। वह दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने नगर आया था। जहां किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट हुई। करंज थाना क्षेत्र से सटे स्थान पर मिलने के कारण करंज पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...